दिनांक 15 जनवरी, 2020 को उत्कर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के तत्वावधान में दिल्ली रोड नया गांव, गांगन, मुरादाबाद स्थित अम्बेडकर पार्क में सातवें वार्षिक सर्व जातीय उत्कर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्जित करके किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले, हाईस्कूल में 70 प्रतिशत से अधिक एवं इण्टरमीडिएट या अन्य उच्च कक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों 58 छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ई. दयाराम सागर ने कहा कि शिक्षा ही संस्कार को जन्म देती है, हमे अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार के साथ ही आज मिले सम्मान से आपकी जिम्मेदारी ओर अधिक बढ़ जाती है, इसलिए लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करते रहो, ओर तब तक न रूको जब तक सफलता न हासिल कर लो।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज निर्माण होता है, हमे आगे आकर मंजिल को पाने के लिए हर बच्चें में प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित करना होगा । विशिष्ट अतिथि प्रकाश सिंह ने लक्ष्य हासिल कर आगे बढ़ने की सीख दी।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले, हाईस्कूल में 70 प्रतिशत से अधिक एवं इण्टरमीडिएट या अन्य उच्च कक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों 59 छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष - श्री प्रीतम सिंह
(प्रधानाचार्य, पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इण्टर कॉलेज, जटपुरा, मुरादाबाद)
मुख्य अतिथि - इं० दयाराम सागर
(प्रबंधक, नारायणी स्वरूप दया आई०टी०आई०, नारायणपुर, जोया)
विशिष्ट अतिथि - श्री प्रकाश सिंह
(मण्डल अध्यक्ष एस०सी०/ एस०टी० बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, मंडल मुरादाबाद)
संचालन : जितेन्द्र कुमार जौली
डॉ० हरनन्दन प्रसाद
मुरादाबाद रत्न सम्मान
सुषमा कश्यप
मुरादाबाद गौरव सम्मान
देशांक प्रताप सिंह
ज्ञान प्रतीक सम्मान
(विभिन्न उच्च स्तरीय परीक्षाओं में सफलता हेतु)
सिद्धार्थ सागर
ज्ञान प्रतीक सम्मान
इस अवसर पर उदल सिंह ऋषि राम सिंह, राजेश कुमार अर्जुन, ऋषि पाल सिंह, रजनी, अंजलि, दीपिका, रेनू, मनोज कुमार, योगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, करन सिंह, राजेश कुमार, अनीता सिंह, डालचन्द सिंह, आशीष कुमार, बादशाह आदि लोग उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें